फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The benefit you can get four Snwasinion

चार संवासिनियों को मिल सकता है लाभ

Sat, 23 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
नारी निकेतन में तीन वर्ष से अधिक का समय गुजार चुकी चार संवासिनियों को राज्य सरकार की नई घोषणा का लाभ मिल सकता है।  राज्य सरकार ने नारी निकेतन से मुक्त होने वाली और तीन वर्ष से अधिक रह चुकी संवासिनियों के लिए दस हजार रुपये की एफडी (फिक्स डिपाजिट) कराने की घोषणा की थी। हल्द्वानी नारी निकेतन में 25 संवासिनियों को रखा जा सकता है।
विज्ञापन


नारी निकेतन में पार्वती, रानी, ममता, पूजा, नीलम आई थी। तीन को नैब गौलापार भेज जा चुका है। जबकि पूजा और नीलम को देहरादून भेजने की तैयारी है। पूजा और नीलम को देहरादून भेजने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश दे दिए हैं। नैब भेजी जा चुकी पार्वती और रानी को राज्य सरकार की योजना का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


नारी निकेतन में वर्तमान में आठ संवासिनियां हैं। जिला प्रोवेशन अधिकारी अंजना गुप्ता ने बताया कि पार्वती, रानी और ममता नैब में केयर टेकर का काम कर रही हैं। इनकों पुनर्वासित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अल्मोड़ा महिला संरक्षण गृह में 75 संवासिनियों के रहने की क्षमता है। वर्तमान में यहां 12 संवासिनियां हैं। तीन वर्ष से अधिक समय से महिला संरक्षण गृह में दो संवासिनियां हैं, जो मूक-बधिर हैं। प्रदेश सरकार ने तीन साल से अधिक समय से महिला संरक्षण गृह में रहने वाली संवासियनों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा का लाभ दो संवासिनियों को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed