{"_id":"8c24cc20fef0a8f615c1dd07c8d025de","slug":"the-bank-will-open-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी मेडिकल कालेज में खुलेगा प्रदेश का पहला आई बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी मेडिकल कालेज में खुलेगा प्रदेश का पहला आई बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 12 Apr 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
शासन ने सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में प्रदेश का पहला आई बैंक खोलने की स्वीकृति दे दी है। यह आई बैंक ब्लाइंडनेस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत खुलेगा तथा शासन ने इस प्रोग्राम के तहत मेडिकल कालेज को एक करोड़ रुपए जारी भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी तक कोई आई बैंक नहीं था। हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आई बैंक खोलने की सालों से मांग की जा रही थी। कई सामाजिक संगठन भी इसके लिए मुहिम चला चुके हैं। एमबीपीजी की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई और हल्द्वानी आनलाइन ने आई बैंक खुलवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान तक चलाया।
विज्ञापन
संस्थाओं और लोगों के इसी अभियान का फल है कि अब शासन ने हल्द्वानी मेडिकल कालेज में आई बैंक खोलने के लिए स्वीकृति दे दी है। इसका फायदा उत्तराखंड के बाहर के दृष्टिहीन लोगों को भी मिल सकेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी और एमबी डिग्री कालेज के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डा. संतोष मिश्रा ने आई बैंक खोलने की स्वीकृति पर शासन का आभार जताया है।
विज्ञापन
ब्लाइंनेस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत एक करोड़ स्वीकृत हुआ है। इससे आई बैंक खोलने की योजना है। पहले भी इस संबंध में प्रस्ताव बनाया जा चुका है। अब स्वीकृति मिलने के बाद मेडिकल कालेज में जल्द ही औपचारिकता पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। - प्रो. आरसी पुरोहित, प्राचार्य मेडिकल