{"_id":"68daf9f3ed368d5a810598d0","slug":"the-appearance-of-36-schools-in-the-state-will-change-haldwani-news-c-8-1-hld1044-645243-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रदेश के 36 विद्यालयों की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रदेश के 36 विद्यालयों की बदलेगी सूरत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
राघवेंद्र शुक्ल
हल्द्वानी। प्रदेश के 36 महाविद्यालयों की दशा सुधरेगी। कहीं शैक्षणिक भवन तो कहीं प्राध्यापकों के लिए आवास का निर्माण होगा। कॉलेजों से प्रस्ताव लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को उपलब्ध करा दिया है। निर्माण अगले दस साल के विजन पर होना है।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने गढ़वाल के देहरादून, लक्सर, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग व नरेंद्र नगर जबकि कुमाऊं के हल्द्वानी, हल्दूचौड़, खटीमा, किच्छा, रुद्रपुर, रामनगर, काशीपुर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के 36 कॉलेजों का चयन किया है। जीएपी एनालिसिस के जरिये कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित करते हुए प्रोजेक्ट तैयार हुआ है।
जिले में क्या कार्य होंगे
कार्यदायी संस्था हल्दूचौड़ के राजकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा भवन के ऊपर तीन नए फ्लोर, मल्टी स्किल लैब, विज्ञान लैब, लाइब्रेरी का निर्माण करेगी। रामनगर पीजी कॉलेज में पुराने भवन के लीकेज को बंद करने के लिए सतही ट्रीटमेंट फेल होने पर पूरे भवन को प्रोफाइल शीट से कवर किया जाना है। इसके अलावा मरम्मत की डीपीआर और कई ब्लॉक के साथ ही बहुउद्देश्यीय हॉल बनाया जाएगा। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के पुस्तकालय और मनोविज्ञान भवन को ध्वस्त करते हुए उसके स्थान पर पूर्ण विज्ञान ब्लॉक, आईटी लैब, भाषा लैब,प्लेसमेंट सेल, लाइब्रेरी का निर्माण होना है। पांच मंजिला एक भवन बनना है। एमबीपीजी की डीपीआर ब्रिडकुल बनाएगा।
विज्ञापन
ऊधम सिंह नगर के कॉलेजों में भी होने हैं कार्य
- राजकीय पीजी कालेज किच्छा : लाइब्रेरी, आईटी लैब, प्लेसमेंट सेल, ड्रेनेज सिस्टम, बाउंड्री
- राजकीय पीजी कॉलेज खटीमा : लाइब्रेरी, मल्टी स्किल लैब, पुरानी बिल्डिंग मरम्मत, ड्रेनेज
- राजकीय पीजी कॉलेज रुद्रपुर : मुख्य भवन प्रोफाइल शीट से कवर, हाॅस्टल, अध्यापक आवास
- राजकीय पीजी कॉलेज काशीपुर : लाइब्रेरी, मल्टी स्किल लैब, खेल गतिविधि, हॉस्टल, टीचर आवास
गढ़वाल में होने वाले कार्य
राजकीय पीजी कॉलेज गोपेश्वर में परीक्षा हॉल, मल्टी स्किल लैब व प्लेसमेंट सेल, राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण, राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर में मल्टी स्किल लैब, आईटी लैब, चहारदीवारी व प्लेसमेंट सेल और राजकीय पीजी नारायण बगड़ चमोली में विज्ञान ब्लाॅक, मल्टी स्किल लैब का निर्माण प्रस्तावित है।
यहां के कॉलेज भी शामिल
झाझरा, डोईवाला, लक्सर, कोटद्वार, कोटद्वार भाबर, अगस्त्यमुनि, टिहरी गढ़वाल, नरेंद्रनगर, थत्यूड़, उत्तरकाशी, चिल्याली सौड़, बड़कोट, पुरोला, रानीखेत, द्वाराहाट, कपकोट, गरूड़, बनबसा, टनकपुर, लोहाघाट, बेरीनाग, बलुवाकोट, नारायण नगर।
कॉलेजों में अगले दस साल के विजन पर निर्माण कार्य होने हैं। रिपोर्ट शासन को प्रेषित किया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था अगली कार्रवाई शुरू करेगी। -डॉ. गोविंद पाठक, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय