{"_id":"588909574f1c1b9e7dcf4f8d","slug":"thakur-made-interesting-match-between-brahmin-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच ठाकुर ने बनाया मुकाबले को रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण प्रत्याशियों के बीच ठाकुर ने बनाया मुकाबले को रोचक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों को रास नहीं आ रहा गठबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी विधानसभा पर भाजपा और कांग्रेस के बागी ठाकुर प्रत्याशियों के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही मुकाबला खासा रोचक हो गया है। कांग्रेस के बागी ने नामांकन करा दिया है। भाजपा के बागी ने नामांकन कराया तो इस सीट पर मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक बंशीधर भगत और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को निर्दलीय प्रत्याशियों से खासी टक्कर मिलने की संभावना है। कांग्रेस से एक बागी के नामांकन किए जाने से मुकाबला दोनों राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों के लिए संघर्षपूर्ण होता दिख रहा है।
विज्ञापन
कालाढूंगी विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ब्राह्मण प्रत्याशियों पर दांव खेला है। 2012 में चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशियों में शुमार हैं। बसपा से पिछली बार और इस बार भी ठाकुर प्रत्याशी है। ठाकुर प्रत्याशियों के ताल ठोकने से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
2012 के चुनाव की बात करें तो भाजपा विधायक बंशीधर भगत 22744 मत लेकर विजयी हुई थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 20774 मत मिले थे। निर्दलीय महेश शर्मा 11809, बसपा के दीवान सिंह 9636 और निर्दलीय भाईजी 8925 मत लेकर क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें स्थान पर रहे थे।
कालाढूंगी सीट से भाजपा से दावेदार रहे हरेंद्र दरम्वाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस के बागी महेेंद्र कुमार चौधरी (जिला पंचायत सदस्य) ने नामांकन करा दिया है। 2012 में चुनाव लड़े महेश शर्मा ने इस बार फिर ताल ठोकी है।