फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Heavy Rain in Uttarakhand young man death due to flowing in booming drain Weather

Heavy Rain: उफनाते नाले में बहने से युवक की मौत, मलबा घरों के पास पहुंचते ही दहशत में आए लोगों ने छोड़े घर

Mon, 19 Sep 2022 03:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी/नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

रामगढ़ ब्लॉक के हली गांव में अचानक मलबा आ गया और लोग शोर मचाते हुए घरों से बाहर निकले।नैनीताल एसडीएम राहुल साह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है। कोटाबाग-सौड़ मोटर मार्ग देवीपुरा के पास मार्ग बंद होने से विकासखंड के सानणा, रियाड़, जलना, डोला, बाघनी, बांसी, सल्वा, सौड़ आदि गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया।

विज्ञापन
Heavy Rain in Uttarakhand young man death due to flowing in booming drain Weather
रामगढ़ के हली गांव में मलबा आने से परेशान ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। संवाद - फोटो : BHIMTAL

विस्तार

रविवार को हुई तेज बारिश से जिले कई स्थानों पर मलबा आने से मोटर मार्ग बंद हो गए। बसानी नाले में बहने से युवक की मौत हो गई। पाडली के पास कार गड्ढे में धंस गई। कार चालक को सकुशल बचा लिया गया। कई ग्रामीण मार्गों के बंद होने से यातायात बाधित रहा। गरमपानी के डोबा में एक मकान धराशायी हो गया।

विज्ञापन


घरों के नजदीक मलबा आने से ग्रामीणों में दहशत में घर छोड़ दिया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हल्द्वानी में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुईं। कृषि अधिकारियों ने आज हुई बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। रामगढ़ ब्लॉक के हली गांव में अचानक मलबा आ गया और लोग शोर मचाते हुए घरों से बाहर निकले। हली निवासी नरेंद सिंह बिष्ट, कुशल सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह, गोधन सिंह, बालम सिंह, शोबन सिंह, नंदन सिंह, लाल सिंह, तेज सिंह ने कहा कि विभागीय अनदेखी से मलबा गांव में आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों नेस मलबा हटाने की मांग की है। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोबा निवासी हरक सिंह पुत्र धन सिंह का मकान रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पटवारी विजय नेगी ने मौका मुआयना किया। परिवार के तीन सदस्यों को दूसरे घरों में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कटा
रामगढ़ ब्लॉक के नौलीकान, कफूड़ा और प्यूड़ा इंटर कॉलेज मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर को मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। नैनीताल एसडीएम राहुल साह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई है। कोटाबाग-सौड़ मोटर मार्ग देवीपुरा के पास मार्ग बंद होने से विकासखंड के सानणा, रियाड़, जलना, डोला, बाघनी, बांसी, सल्वा, सौड़ आदि गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क कट गया। ग्रामीणों की सूचना पर लोनिवि ने जेसीबी से रविवार को मार्ग खोलकर आवागमन सामान्य कर दिया। रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश से सूरी फार्म के पास सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क पर गड्ढा बनने से वाहन चालकों, यात्रियों और पैदल राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग से रोजाना खैरना, गरमपानी, बेतालघाट, धनियाकोट, सिमलखा, सिल्टोना, गरजोली, जजुला और सीम के लिए सैकड़ों लोग सफर करते हैं। लोनिवि एई प्रवेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पड़े गड्ढे जल्द दिए जाएंगे।

आवास की सुरक्षा दीवार भी गिरी
नैनीताल में बीते चार दिन तक हुई मूलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने से सप्ताहांत पर काफी कम संख्या में सैलानी पहुंचे। नगर की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पर्यटन कारोबारी मायूस रहे। बारिश के बाद रविवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। जीआइसी में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार ने बताया कि रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बताया कि बीते 24 घंटों में 58 एमएम बारिश हुई है। आपदा प्रबंधन से मिली सूचना के अनुसार रविवार शाम तक जिले में 17 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। नगर के चार्टन लाज क्षेत्र में एक आवास की सुरक्षा दीवार भी गिर गई।

तेज बारिश की चेतावनी जारी
हल्द्वानी में रविवार सुबह थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर में शहर के कुछ जगहों पर करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। कालाढूंगी रोड, नैनीताल मार्ग, काठगोदाम क्षेत्र में जलभराव से लोग परेशान रहे। रहा। इधर, नभूलपुरा निवासी शहनवाज मलिक ने बताया कि बारिश के चलते जलभराव से नमाजियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंडी हवा चलने से तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 22 सितंबर तक पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सितंबर में इतनी बारिश पश्चिम यूपी तक कम दाब का क्षेत्र होने के कारण हो रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खटीमा में बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे, नामकरण से लौटते समय हुआ हादसा

बारिश के दौरान आठ डिग्री तक घट गया तापमान
तीन दिन की बारिश में तापमान में जबरदस्त कमी देखने को मिली है। 15 सितंबर को तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, 16 को 30.2 और फिर शनिवार 17 सितंबर को अधिकतम तापमान आठ डिग्री घटकर 24.5 और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। हालांकि रविवार को तेज धूप के कारण तापमान फिर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 17.9 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें...Cricket Series:  इस हफ्ते क्रिकेट के धुरंधर और संगीत के फनकार दून में मचाएंगे धमाल, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

रबी की फसल के लिए बारिश लाभदायक
मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस समय रबी की फसलों की बुआई का समय है। बारिश से खेतों में काफी नमी रहेगी जो कि बीज के अंकुरित के लिए अच्छा है। कुल मिलाकर यह बारिश लहसुन, प्याज, आलू, राई, मूली आदि रवि की फसलों के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed