फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ten atikraman broken by nagar palika

नगर निगम ने फुटपाथ में बने 10 अतिक्रमण तोड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ten atikraman broken by nagar palika
हल्द्वानी में प्रेम सिनेमा के निकट वर्कशॉप लाइन पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। निगम ने बरसाती नहर वर्कशाप लाइन से रेलवे फाटक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर बने 10 फड़ों को तोड़ा गया। उधर, छोटे व्यापारी बोले बड़े अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम कब कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में प्रेम सिनेमा के पास पहुंची। टीम ने निगम के गोदाम के पास बने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम राजस्व विभाग के आवासीय परिसर के पास पहुंची। निगम ने यहां बने फड़ के साथ ही लाइब्रेरी के पास बने एक अन्य फड़ को तोड़ दिया। ताज चौराहे से रेलवे फाटक तक अभियान चलाया गया। निगम के गोदाम के सामने बने फड़ों को अतिक्रमणकारियों की ओर से नहीं तोड़े जाने पर निगम की टीम ने इन्हें भी तोड़ दिया। लाइब्रेरी के सामने फड़ हटाने के दौरान फड़ व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम को बड़े अतिक्रमणकारी नहीं दिख रहे हैं। कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम अतिक्रमण नहीं तोड़ रहा है।
विज्ञापन

65 अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की तैयारी
हल्द्वानी। नगर निगम वर्कशॉप लाइन से केमू स्टेशन तक 65 व्यापारियों को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने ने कहा, संज्ञान में आया है कि निगम ने यहां फड़ लगाने की अनुमति दी थी, लेकिन यहां पर पक्की दुकानें बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलटैक्स नहर कवरिंग से लेकर आईटीआई तक चलेगा अभियान
हल्द्वानी। नगर निगम कॉलटैक्स नहर कवरिंग से लेकर आईटीआई तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बुधवार से शनिवार तक इस क्षेत्र में मुनादी कराई जाएगी। कहा कि सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed