{"_id":"5df285eb8ebc3e87e618aeeb","slug":"temperature-in-nainital-drops-rapidly-nainital-news-hld3653321176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बृहस्पतिवार का दिन सरोवर नगरी में कड़ाके की ठंड लेकर आया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचने से ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि दोपहर में आसमान से बादल छंटे तो लोगों ने राहत महसूस की। बाद में फिर से आसमान बादलों से घिर गया, इस कारण फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था और रुक-रुक कर ठंडी हवाएं चल रही थी। दोपहर एक से लेकर साढ़े तीन बजे तक आसमान से बादल छंटते रहे और धूप निकलती रही, जिससे लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। शाम चार बजे के बाद फिर से शीतलहर के साथ-साथ आसमान बादलों से घिर गया और पहाड़ियों में कोहरा नजर आने लगा।
इससे ठंड में इजाफा हो गया। ठंड के चलते बाजारों में भी सैलानियों की चहलकदमी कम रही। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और तथा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।