फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sexual assault case in haldwani

किशोरी के साथ किच्छा में दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किए बयान

Wed, 12 Aug 2020 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
sexual assault case in haldwani
- फोटो : AMAR UJALA
किशोरियों से दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दोनों किशोरियों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि उनकी 15 साल की बेटी आठ अगस्त को सामान लेने दुकान में गई थी, जो वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसकी बेटी को राजपुरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ बाबू बहला फुसलाकर ले गया है।
विज्ञापन


पिता ने इस मामले में धर्मेंद्र की मां से पूछा तो उसने दो दिन में बेटी को वापस भेजने का भरोसा दिया। बेटी तय समय पर घर वापस लौट आई। उसने बताया कि उसे धर्मेंद्र अपनी बहन के घर किच्छा ले गया था। नौ अगस्त की रात उसने दुष्कर्म किया। इस मामले मेें पुलिस ने धारा 363, 366, 376, पाक्सो एक्ट के तहत धर्मेंद्र उर्फ बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक कर रही है। पुुलिस आरोपी धर्मेंद्र की तलाश करने के लिए छापा मार रही है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए हैं।


इधर, कोतवाली के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पंत ने बताया कि आठ अगस्त को फूलचौड़ निवासी अग्रपाल टीपी नगर की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। अग्रपाल मूलरूप से बहेड़ी का है और उसने किशोरी को बरेली में रखा था। पुलिस ने दोनों को देवलचौड़ से पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने अग्रपाल के खिलाफ धारा 376 का मुकदमा दर्ज कर अदालत मेे पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed