फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   technically Strong Students in online education

अमर उजाला शिक्षा अभियान : ऑनलाइन पढ़ाई से तकनीकी रूप से मजबूत हुए बच्चे

Sat, 26 Mar 2022 05:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 05:48 PM IST
सार

कई स्कूलों के शिक्षकों ने विद्यालय खुलने के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा है। शिक्षकों का कहना है कि शुरूआत में ऑनलाइन पढ़ाई में स्वयं और बच्चों को ढालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
technically Strong Students in online education
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बीच लॉकडाउन से पहली बार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का डिजिटलीकरण हुआ। उन्हें ऑनलाइन तकनीक से पढ़ाई करने का मौका मिला। इससे वह तकनीकी तौर पर मजबूत भी हो गए हैं। भविष्य में यदि कोरोना संक्रमण की की चौथी लहर आती है, तो बच्चों को ऑनलाइन पढ़ने में आसानी होगी।

विज्ञापन


कई स्कूलों के शिक्षकों ने विद्यालय खुलने के बाद भी ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा है। शिक्षकों का कहना है कि शुरूआत में ऑनलाइन पढ़ाई में स्वयं और बच्चों को ढालने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक मोबाइल पर गुजारने के कारण कई प्रकार की दिक्कतें भी आई।
विज्ञापन


कोरोना के बाद शिक्षण व्यवस्था का पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण हो गया है। कोरोना के बीच जिले के करीब सभी स्कूलों के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा गया। ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई करना छात्र-छात्राओं के लिए अब कोई नई बात नहीं है। लॉकडाउन के बीच बच्चे तकनीकी तौर पर मजबूत हुए हैं। शुरू में ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ पाना सभी बच्चों के लिए संभव नहीं हो पाया। सरकार भी डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रही है। दसवीं और 12 के बच्चों को टैबलेट के लिए राशि बांटी गई है। ताकि भविष्य में सभी ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी।

कोरोना संक्रमण के कारण डिजिटल क्रांति का असर दौर शुरू हुआ है। एजूकेशन फ्रॉम होम से शिक्षा में परिवर्तन आया है। शुरू में ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं का पढ़ा पाना मुश्किल रहा। कई बच्चे मोबाइल न होने के कारण ऑनलाइन कक्षाओं से नहीं जुड़ पाए। कोरोना ने तकनीकी तौर पर बच्चों को मजबूत किया है। ऑनलाइन पढ़ाई अब उनके लिए कोई नई बात नहीं है। डिजिटल शिक्षा का दौर बढ़ते जा रहा है। - सोनू मेहता, प्रधानाचार्य, अटल उत्कृष्ट विद्यालय फूलचौड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed