फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Talks fail, Gypsy Safari will remain closed from today

Nainital News: वार्ता विफल, आज से बंद रहेगी जिप्सी सफारी

Sun, 01 Oct 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 01 Oct 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Talks fail, Gypsy Safari will remain closed from today
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन और जिप्सी चालकों के बीच बेनतीजा रही बैठक के बाद पूर्व घोषणा के क्रम में कॉर्बेट नेशनल पार्क के दो जोन में आज और कल जिप्सी सफारी बंद रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार शाम चार बजे कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, ईको टूरिज्म के रेंजर निर्मल पांडेय के साथ जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन की वार्ता हुई। वार्ता में कॉर्बेट में पर्यटन संबंधी कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि शासन से कॉर्बेट पार्क में डे विजिट का शुल्क बढ़ाने का फैसला गलत है। परमिट शुल्क में बढ़ोतरी का फैसला वापस लिया जाना चाहिए जिससे स्थानीय लोग भी आसानी से कॉर्बेट पार्क में घूम सकें। लगभग एक घंटे चली इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। एसोसिएशन ने पूर्व घोषणा के क्रम में एक व दो अक्तूबर को कॉर्बेट के ढेला व झिरना गेट में दो दिन जिप्सी संचालन बंद रखने की बात कही। वार्ता करने वालों में कॉर्बेट जिप्सी वेलफेयर एसोसिएशन से प्रेम सिंह मेहरा, सचिव ललित नेगी, गिरीश धस्माना, उमेद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष संतोष पपनै, कोषाध्यक्ष नूर खान, नासिर हुसैन, नदीम, होटल एसोसिएशन से हरीमान, एजी अंसारी, अकरम, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed