{"_id":"572cf1f54f1c1b5b315cd459","slug":"suspect-caught-in-corbett","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में संदिग्ध को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में संदिग्ध को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 07 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी रेंज में संदिग्ध युवक के घुसने की सूचना से पार्क प्रशासन में खलबली फैल गई। वनकर्मी ने जंगल में गहन कांबिंग के बाद संदिग्ध को पकड़ा। जिसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम बिजरानी रेंज कंपाटमेंट नंबर-16 में सैलानियों को घुमाने गए एक नेचर गाइड मुकेश रत्नाकर ने उपनिदेशक डा. साकेत बडोला को सूचना दी कि पार्क क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। संदिग्ध के पार्क क्षेत्र में उपस्थित होने की खबर मिलते ही पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पार्क उपनिदेशक के निर्देश पर तत्काल पार्क वार्डन के नेतृत्व में वनकर्मियों की कई टीमें बनाकर जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। पूरी रात चले अभियान के बाद वनकर्मियों को शुक्रवार सुबह सफलता मिली। वनकर्मियों की टीम ने संदिग्ध को शुक्रवार सुबह बिजरानी रेंज के जंगल से पकड़ा।
विज्ञापन
लाशी लेने पर संदिग्ध के पास से एक झोला और माचिस का डिब्बा मिला। पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम हैदर अली पुत्र जफर अली निवासी मुडिया पिस्तौर बाजपुर बताया। वनकर्मियों ने संदिग्ध की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26ख, 26ग एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(15), 27, 30, 35ब, 50, 51स के अंतर्गत वन अपराध दर्ज किया। पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया युवक को शनिवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।