फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sushila Tiwari Hospital received HIV kit after 25 days

Nainital News: सुशीला तिवारी अस्पताल को 25 दिन बाद मिली एचआईवी किट

Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sushila Tiwari Hospital received HIV kit after 25 days
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 25 दिन बाद एचआईवी जांच किट पहुंच गई। इससे मरीजों ने राहत महसूस की। यहां हर रोज 45 से 50 मरीजों की एचआईवी जांच निशुल्क होती है। इस दौरान किट न होने के कारण 1225 मरीजों को बगैर जांच के यहां से बैरंग लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

सभी सरकारी अस्पतालों में एचआईवी की जांच निशुल्क होती है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 2300 से 2500 तक ओपीडी प्रतिदिन होती है। इनमें अधिकांश मरीजों को विभिन्न तरह की जांच के लिए सलाह दी जाती है, एचआईवी जांच भी की जाती है। बाहर से किट न आने के कारण यहां पिछले 25 दिन से जांच बंद थी। बीते बुधवार को भी करीब 40 मरीज एचआईवी जांच के लिए पहुंचे तो जांच किट न होने के कारण लौटना पड़ा था। मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. उमेश ने बताया कि केंद्र से किट उत्तराखंड स्टेड एड्स कंट्रोल सोसायटी को आती है और वहां से विभिन्न जिलों के अस्पतालों को सप्लाई होती है। बृहस्पतिवार को किट आ चुकी हैं।
विज्ञापन

.......
यह है किट का उपयोग
एचआईवी किट एक मेडिकल टेस्ट किट है। इसका उपयोग एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफ़िशिएंसी वायरस) के संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाता है। एचआईवी एक वायरस है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनोडिफ़िशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है। एचआईवी किट के कई प्रकार हैं, जिनमें रैपिड टेस्ट किट जो कि रक्त या लार के नमूने का उपयोग करके एचआईवी का संक्रमण का पता लगाती हैं। एलिसा टेस्ट किट रक्त के नमूने का उपयोग करके एचआईवी के संक्रमण का पता लगाती हैं। एचआईवी किट से परिणाम जल्द मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed