फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Summer season starts in Nainital, door to door garbage collection stopped

Nainital News: नैनीताल में ग्रीष्म सीजन शुरू, डोर टू डोर कूड़ा उठान ठप

Thu, 02 May 2024 05:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 02 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Summer season starts in Nainital, door to door garbage collection stopped
नैनीताल। नगर में ग्रीष्म सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन डोर टू डोर कूड़ा उठान ठप है। ऐसे में मोहल्लों से लगे जंगली क्षेत्र, नालों तथा खुले स्थानों पर गंदगी का अंबार लग गया है।
विज्ञापन

पालिका लगभग डेढ़ दशक से डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य कर रही हैं। वर्ष 2019 में नगर पालिका की ओर से निवारण सेवा समिति के साथ घर-घर कूड़ा उठान का अनुबंध किया गया। जिसके माध्यम से घर-घर से कूड़़ा उठान की कवायद की गई, लेकिन निवारण सेवा समिति संस्था का अनुबंध मार्च 2024 में समाप्त हो गया। क्योंकि पालिका को उक्त संस्था को एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना है।
विज्ञापन

अनुबंध समाप्त होने के बाद संस्था ने कार्य करना बंद कर दिया है। जिसके चलते घरों से कूड़ा उठान बंद हो गया है। ऐसे में लोग अपनी सुविधा के अनुरूप समीप के क्षेत्रों में कूड़ा फेंक रहे हैं। हालांकि, पालिका की ओर से वार्ड में रखे डस्टबिन के कूड़े का उठान किया जा रहा है। लेकिन घरों से कूड़ा उठान न होने से मोहल्लों के खुले स्थानों व नालों में गंदगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोक सभा चुनाव में आचार संहिता के चलते अनुबंध अथवा नई निविदा नहीं हो पा रही है। इसके लिए चुनाव आयोग व शासन स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद शीघ्र कवायद की जाएगी। -केएन गोस्वामी प्रशासक पालिका व एसडीएम धारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed