फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suicide by hanging of Physics lecturer

भौतिकी के प्रवक्ता ने फांसी पर लगाकर आत्महत्या की

Thu, 25 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)। Updated Thu, 25 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन

बेतालघाट ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज लोहाली में तैनात भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ने बीती रात यहां भुजान क्षेत्र में स्थित अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


 प्रवक्ता के आत्महत्या की सूचना पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन


बताते चलें कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरवा सुमेरपुर गांव निवासी राम नारायण तिवारी (52) पुत्र सुखनंद तिवारी लोहाली स्थित इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को कालेज खुलने के बाद भी वह जब देर तक कालेज नहीं पहुंचे तो उनके साथी शिक्षकों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया लेकिन मोबाइल भी रिसीव नहीं हुआ।

 बाद में शिक्षकों ने प्रवक्ता के मकान मालिक को मामले की जानकारी दी तो पता चला कि प्रवक्ता का कमरा भीतर से बंद है। आसपास के लोगों ने प्रवक्ता के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर मकान मालिक ने कालेज के साथ ही राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसी बीच प्रवक्ता के कमरे के बाहर कालेज के शिक्षक और आसपास के लोग जमा हो गए। राजस्व पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने कमरे की खिड़की को धक्का दिया तो वह खुल गई। भीतर प्रवक्ता राम नारायण का शव पंखे पर लटका मिला।

 मौके पर मौजूद राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश सिंह नेगी और गणेश सिंह अधिकारी व राजस्व सहायक राजेंद्र सती कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे।

राजस्व उपनिरीक्षक नेगी ने बताया कि शव के आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रवक्ता के कमरे में प्रयोगात्मक परीक्षा की कापियां और परीक्षा से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। राजस्व पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।


कालेज के शिक्षकों की मानें तो प्रवक्ता रामनारायण पिछले कई माह से तनाव में थे लेकिन उन्होंने कभी अपने तनाव का कारण किसी को नहीं बताया।

शिक्षकों का कहना है कि कई दिनों से वह कह रहे थे उन्हें चार पांच माह से नींद नहीं आ रही है। पिछले काफी समय से वह कमरे में अकेले ही रह रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए। राजस्व पुलिस का मानना है कि तनाव के चलते ही प्रवक्ता ने आत्महत्या की होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed