फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Submission to the Minister of the royal guard Lalfita

लालफीता शाही के आगे मंत्री से संतरी तक नतमस्तक

Wed, 08 Apr 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

मंत्री, संतरी से लेकर शासन का कई साल तक दरवाजा खटखटाने के बाद आखिर में यह बात समझ में आई कि स्टेबलाइजर लगाकर नलकूप की मोटरों को फुंकने से बच सकता है और कुमाऊं के बड़े शहर को पेयजल किल्लत से निजात मिल सकती है। लेकिन जब लगने का मौका आया तो लालफीता शाही ने अपनी ताकत दिखा दी और रास्ता इतना लंबा बना दिया कि यह गर्मी तो बिना स्टेबलाइजर के कट ही जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के 16 नलकूपों में लगने वाले स्टेबलाइजर के लिए शासन ने टोकन मनी के रूप में महज 10 लाख 80 हजार रुपए दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया में एक माह लगेगा और स्टेबलाइजर की खरीद भी मुख्यालय स्तर से ही होगी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी एक के बाद एक ट्यूबवेल की मोटरें फुंकी थी। जून में गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में मामला गूंजने पर विभागों से स्टेबलाइजर के लिए इस्टीमेट मांगे गए थे। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों मेें स्टेबलाइजर लगने मेें दो करोड़ 86 लाख रुपए खर्च होने थे। नौ माह बाद शासन ने राशि तो स्वीकृत की वो भी आधी। नगर निगम क्षेत्र के 16 ट्यूबवेलों में स्टेबलाइजर के लिए महज एक करोड़ 84 लाख 80 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि टोकन मनी के रूप में 10 लाख 80 हजार रुपए मिले हैं। स्टेबलाइजर के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने में लगभग एक माह का समय लगेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेबलाइजर की खरीद शुरू होगी, इसके बाद निगम क्षेत्र के 16 ट्यूबवेलों में स्टेबलाइजर लगाए जाएंगे। गुप्ता ने साफ कहा कि बारिश शुरू होने से पहले स्टेबलाइजर लगने का काम पूरा हो जाएगा।


अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ बुधवार को बैठक होगी, जिसमें स्टेबलाइजर की धनराशि अवमुक्त करने और सिंचाई विभाग के नलकूपों के लिए भी तत्काल बजट देने का आदेश दिया जाएगा। -डा. इंदिरा हृदयेश, वित्त मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed