{"_id":"694d9ac1f6048ccb89087734","slug":"students-will-prepare-for-board-exams-through-online-medium-nainital-news-c-238-1-shld1023-121331-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे बार्ड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से करेंगे बार्ड की तैयारी
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के सभी सरकारी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है। अब एक फरवरी को स्कूल खुलेंगे। ऐसे में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने बोर्ड के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने का निर्णय लिया है।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने बताया कि 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हुआ है। बोर्ड के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वह घर में रहकर पढ़ सकें, इसके लिए सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। गणित, विज्ञान और अन्य विषयों की ये कक्षाएं होंगी।