फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students of two years will get degree, medal in the convocation

दीक्षांत समारोह में दो वर्षों के विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्री, मैडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students of two years will get degree, medal in the convocation
नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एनके जोशी बैठक लेते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वाविद्यालय में 27 मई को होने जा रहे दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया कि दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 और 2021 के विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। कोरोना की वजह से बीते दो वर्षों में दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हुआ था।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जोशी ने बताया कि समारोह में प्रतिभागिता के लिए राज्यपाल सहित उच्च शिक्षा डॉ. मंत्री धन सिंह रावत की सहमति मिल गई जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता चल रही है। समारोह के संयोजक डीएसबी के परिसर यूजीसी प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि समारोह में डिग्री, मेडल, साज-सज्जा, आतिथ्य, परिवहन, प्रकाशन सहित सभी प्रकार के दायित्वों के लिए समितियों का गठन किया गया है जिन्होंने कार्य शुरू कर दिया है। बैठक में कहा गया कि बीते दो वर्षों से दीक्षांत समारोह न हो पाने के कारण इस बार आयोजन में अधिक लोगों के आने की संभावना है। कुलपति ने इस स्थिति के अनुरूप तैयारी के निर्देश दिये। बैठक में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त अधिकारी अनीता आर्या, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, विधान चौधरी सहित विभिन्न समितियों के संयोजक प्रोफेसर व अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed