हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्र, छात्रसंघ चुुनाव की तिथि घोषित न होने और कॉलेज परिसर में पुलिस लगने से नाराज हैं। छात्रों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में नारेबाजी की। शीघ्र छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न करने और पुलिस न हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
उन्होंने प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। छात्र नेता सूरज भट्ट ने कहा कि दो वर्षों से प्रदेश के महाविद्यालयों में चुनाव नहीं हुए हैं। इस कारण कई वर्षों से चुनाव की तैयारी में लगे छात्र आहत हैं। कॉलेज के चुनाव छात्रों का राजनीतिक भविष्य तय करते हैं। शासन और कुमाऊं विवि को शीघ्र इस पर निर्णय लेना चाहिए। छात्रों ने शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित न होने पर 15 सितंबर से कॉलेज बंद करने और अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में निहित नेगी, गीता कुंवर, यश कुमार, भारत केसरवानी, ऋतिक साहू, करन सिंह बिष्ट, संजय जोशी आदि थे।