फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP hits back at Congress's allegations regarding 'purification'.

Nainital News: कांग्रेस के शुद्धीकरण के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP hits back at Congress's allegations regarding 'purification'.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने श्री हरि प्रसाद टम्टा पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने श्री हरि प्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सभा के दौरान रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के मंदिर और मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सांप्रदायिक नारे लगाए गए। नेताओं के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कांग्रेस ने वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए शुद्धीकरण को लेकर कथित तौर पर भ्रामक कहानी खड़ी की। भाजपा ने दावा किया कि स्थानीय लोगों और विभिन्न समाजों के नागरिकों ने मैदान में आपत्तिजनक नारे, मंदिर परिसर के आसपास शराब की बोतलें, पान की पीक और कूड़ा-करकट मिलने से आहत होकर मंच और परिसर की सफाई व शुद्धीकरण किया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक रंग देकर अनुसूचित समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब तथ्यों, तर्क और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्य, विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, खूब सिंह विकल, पूर्व मेयर रामपाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, दायित्वदारी रेनू अधिकारी, सुरेश भट्ट, ध्रुव रौतेला, विकास भगत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed