{"_id":"6a9f11ed1ab291fd0609a620","slug":"self-enumeration-can-be-done-before-the-census-nainital-news-c-337-1-ha11021-136572-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जनगणना से पहले कर सकते हैं स्व गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जनगणना से पहले कर सकते हैं स्व गणना
Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जनगणना-2027 का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शासन स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य में एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस दौरान टीमें मतदाता से 40 सवाल करेंगी। इसमें कोविड-19 टीकाकरण का स्थान भी पूछा जाएगा। पुनरीक्षण पांच जनवरी से नौ जनवरी तक किया जाएगा।
यह जानकारी गृह मंत्रालय महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण की ओर से जारी पत्र में दी गई है। मतदाताओं के पास घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना शुरू होने से पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व गणना का विकल्प उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि इस साल जनगणना-2027 के तहत इस साल भवनों की गणना पूरी कर ली गई है। जनगणना के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में 1100 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की सूची तलब की गई है।
ये सवाल पूछे जाएंगे
-व्यक्ति का नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि और आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, पति या पत्नी का नाम, घोषित राष्ट्रीयता, धर्म, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, पिता का विवरण, माता का विवरण, नि:शक्कता, मातृभाषा और अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता और डिजिटिल साक्षरता की स्थिति, शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण की स्थिति, प्राप्त शिक्षा का उच्चतम स्तर तथा संकाय-विषय, पिछले वर्ष किसी भी समय कोई कामकाज किया, आर्थिक कार्यकलाप की श्रेणी, व्यवसाय, उद्योग, व्यापार या सेवा का स्वरूप, कर्मी का वर्ग, गैर आर्थिक कार्यकलाप, काम की खोज में अथवा काम के लिए उपलब्ध, कार्यस्थल तक की यात्रा, जन्मस्थान, पूर्व निवास स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, स्थान परिवर्तन के पश्चात इस गांव और नगर में निवास की अवधि, स्थायी निवास स्थान का पता, वर्तमान में जीवित बच्चों की संख्या, कभी भी जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या, पिछले एक वर्ष के दौरान जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खातों की कुल संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर, पासपोर्ट नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता।