{"_id":"65a45492a1825754440fd5c3","slug":"student-gives-birth-to-a-girl-pocso-case-against-the-accused-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-2076-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 11वीं क्लास की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 11वीं क्लास की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, बॉयफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Tue, 16 Jan 2024 07:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:39 PM IST
सार
रामनगर में 11वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर परिजन बेटी को अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
ramnagar
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर में 11वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पेट में दर्द होने पर परिजन बेटी को अस्पताल ले गए तो मामले का खुलासा हुआ। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी छात्रा (17) का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 24 वर्षीय युवक क्यारी के एक रिजॉर्ट में कार्यरत है। युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शनिवार को छात्रा के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल जांच करने पर नाबालिग गर्भवती निकली। इसके बाद डॉक्टरों ने छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई। अस्पताल में छात्रा ने बालिका को जन्म दिया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- सबके राम: ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा जय श्रीराम...रामा फाउंडेशन की ओर से 20 जनवरी को किए जाएंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
मामले में नाबालिग की बहन ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।