फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Jai Shri Ram will resonate in Australia

सबके राम: ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगा जय श्रीराम...रामा फाउंडेशन की ओर से 20 जनवरी को किए जाएंगे कार्यक्रम

Mon, 15 Jan 2024 01:07 PM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ऑस्ट्रेलिया में तैयारियां की गई हैं। रामा फाउंडेशन की ओर से श्रीराम को लेकर 20 जनवरी को कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Jai Shri Ram will resonate in Australia
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश में उत्सव सा माहौल है, वहीं विदेशों में भी भारतीय मूल के लोग भी इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। रामा फाउंडेशन की ओर से श्रीराम को लेकर 20 जनवरी को कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

विज्ञापन


सिडनी स्थित रामा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलीप ने बताया कि भारत के लोग भाग्यशाली हैं कि 22 जनवरी को वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के गवाह बनेंगे। अहमदाबाद मूल के दिलीप ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेकर विशाल मैदान में कार्यक्रम रखे गए हैं। इसमें बच्चों, महिलाओं व आम जन के लिए कार्यक्रम के साथ ही हनुमान चालीसा, राम धुन, राम पूजा, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। आयोजन की  सफलता के लिए योगेश पटेल, घनश्याम कनानी, जैमिन पटेल, अभिषेक पटेल आदि लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Viral IAS Deepak Rawat: ...फिर चर्चा में आए कुमाऊं कमिश्नर; ऐसे जीता सबका दिल, हर जगह हो रही वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये होंगे आयोजन
बच्चों के लिए                अन्य के लिए
पेटिंग                          हनुमान चालीसा-रामधुन
राम रथ यात्रा                राम पूजा-महाआरती-प्रसाद वितरण
राम सेना परेड              शाम को आतिशबाजी
सांस्कृतिक कार्यक्रम      भोजन स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed