फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   student commits suicide due to study pressure and depression in haldwani

Uttarakhand: नहीं हो पा रहा है मुझसे...दोस्त को मैसेज कर छात्रा ने की खुदकुशी; आर्मी में अफसर बनना था सपना

Sat, 13 Jan 2024 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

काठगोदाम में स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता लोक निर्माण विभाग में जेई है। इन दिनों वह रानीखेत में तैनात हैं। पढ़िए क्या है ये पूरा मामला...

विज्ञापन
student commits suicide due to study pressure and depression in haldwani
छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में 12वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन किशोरी को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बेस अस्पताल, फिर एसटीएच लेकर पहुंचे। जब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


काठगोदाम थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी 17 साल की अदिति शहर के एक बड़े इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता सुरेश कुमार लोक निर्माण विभाग में जेई है। इन दिनों वह रानीखेत में तैनात हैं। अदिति के रिश्ते के चाचा सुरेश कुमार ने बताया कि वह शहर के एक बड़े स्कूल में पढ़ रही थी। बीते बृहस्पतिवार को अदिति का प्री-बोर्ड का पहला पेपर था। शुक्रवार सुबह वह जल्दी उठ गई, उसके बाद अपनी मां के पास आकर सो गई।

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Uttarakhand HC: रामनगर के खेल मैदान में नहीं होगी भजन संध्या, हाईकोर्ट ने खारिज किया प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ देर बाद स्कूल जाने के लिए तैयार होने की बात कहकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। 15 से 20 मिनट बाद भी दरवाजा नहीं खोले जाने पर परिजनों ने खटखटाया और आवाज लगायी। मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया तो परिजन घबरा गए। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो अदिति पंखे से लटकी मिली। इससे घर में कोहराम मच गया। लोगों ने उसे फंदे से उतारकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया। 



मगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इस पर उसे पहले बेस अस्पताल लेकर आए, जहां से एसटीएच रेफर किया गया। एसटीएच ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक किशोरी पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में थी। उसका कोई टेस्ट था। इसको लेकर उसने अपनी दोस्त को भी मैसेज किए थे जिसमें उसने पढ़ाई को लेकर दबाव होने की बात कही थी। 

आईपीएस या आर्मी अफसर बनना था सपना
सुरेश कुमार ने बताया कि अदिति पढ़ाई में काफी अच्छी थी। उसका सपना आईपीएस या आर्मी अफसर बनने का था। बीते दो साल से वह एनडीए की तैयारी भी कर रही थी। पिछले साल उसने एनडीए का टेस्ट भी दिया था, लेकिन कुछ नंबरों से रह गई थी। इस बार उसकी 12वीं बोर्ड की परीक्षा थी और आजकल प्री बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में अंक प्रतिशत को लेकर वह काफी परेशान थी, लेकिन यह बात उसने कभी घर पर नहीं बतायी। अपनी दोस्त को मैसेज कर उसने कहा था कि उससे यह नहीं हो पा रहा है। बताया कि हाईस्कूल में भी वह प्रथम श्रेणी में पास हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed