फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strong step towards the goal reached Nanihal

ननिहाल पहुँचे लक्ष्य का जोरदार खैरकदम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Strong step towards the goal reached Nanihal
कमलुवागांजा बच्ची नगर नंबर 1 में थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन के ननिहाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरा
हल्द्वानी। थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सोमवार को बच्ची नगर स्थित अपने ननिहाल पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लक्ष्य के साथ उनके माता-पिता और भाई चिराग सेन भी थे। मामी पना देवी, हंसा देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी, मामा राजेंद्र सिंह क्वीरा, श्याम सुंदर सिंह क्वीरा, भाई नरेंद्र सिंह क्वीरा, नवीन सिंह क्वीरा, संजीव सिंह, मनीष सिंह, दिग्विजय सिंह, यतिन सिंह ने आशीर्वाद देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कहा कि लक्ष्य ने पूरे विश्व में उत्तराखंड और अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। स्वागत करने वालो में हेमू क्वीरा, कुंदन सिंह, एडवोकेट विशाल जोशी, नवीन जोशी, मनीष क्वीरा, वैभव जोशी, भीम बिष्ट, अभिमन्यु, काजल जोशी, रमेश जोशी, खुशाल क्वीरा, रेखा, भावना क्वीरा, सोनम क्वीरा, कल्पना जोशी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में और बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य
रामनगर (नैनीताल)। थॉमस कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे लक्ष्य सेन का कहना है कि अब वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स होने हैं। इन दोनों खेलों में वह और बेहतर प्रदर्शन के लिए वह तैयारियों में जुट गए हैं।

सोमवार को रामनगर पहुंचे लक्ष्य सेन का कॉर्बेट सिटी बैडमिंटन क्लब और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। लक्ष्य के पिता डीके सेन ने बताया कि आगामी खेलों के लिए लक्ष्य और चिराग मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे होने वाले खेलों में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्य ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और पुराने बैडमिंटन खिलाड़ियों से मिले। इस दौरान गणेश रावत, संजीव माहेश्वरी, सुमित लखोटिया, देवेंद्र भट्ट, मितेश्वर आनंद, सुरेंद्र चौहान, डॉ. विजय अग्रवाल, पवन गुप्ता, विजय सिंह, गुंजन अग्रवाल, हिमांशु केडियाल, बीएस डंगवाल, हरीश चंद्र सती आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed