Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Street vendors protest at the Municipal Corporation

Nainital News: फड़ ठेला कारोबारियों का नगर निगम में प्रदर्शन

Sun, 23 Nov 2025 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Street vendors protest at the Municipal Corporation
पुलिस द्वारा फड़ ठेला व्यवसाइयों के उत्पीड़न के खिलाफ नगर निगम में धरना प्रदर्शन करते ठेला फड़
हल्द्वानी। ठेला फड़ वेंडर्स कल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नगर निगम में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर फड़ कारोबारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन


समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री के नेतृत्व में नगर निगम परिसर पहुंचे फड़ व्यवसायियों ने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम ने शहर के 1826 फड़-ठेला कारोबारियों को प्रमाण पत्र जारी किए थे। तब कहा गया था कि जब तक वेंडिंग जोन नहीं बनते तब तक छोटे कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को पुलिस ने नैनीताल रोड पर तिकोनिया से लेकर नारीमन चौराहे तक फड़-ठेला कारोबारियों को खदेड़ दिया। इससे फड़-ठेला कारोबारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने फड़-ठेला कारोबारियों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में पिंटू गुप्ता, कैलाश कुमार, कांता, मनोज, सचिन गुप्ता, सलीम, सियाराम, जय प्रकाश गुप्ता, विनोद, कमल टम्टा, संजय रावत आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed