{"_id":"5738c2914f1c1bfa15ac73d7","slug":"stop-illegal-mining-extraction-of-150-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर 150 वाहनों की निकासी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर 150 वाहनों की निकासी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/लालकुआं (नैनीताल)। गौला के इमली गेट पर अवैध खनन के आरोप में डेढ़ सौ वाहनों की निकासी बंद कर दी गई। जिससे आक्रोशित व्यवसायियों ने जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर निकासी भी बंद करा दी। वहीं, शीशमहल गेट पर खनन व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया।
इमलीघाट गेट से अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को वन विकास निगम कर्मियों ने निर्धारित 120 कुंतल से अधिक खनन सामग्री ढो रहे 150 ट्रैक्टर ट्रालियों की निकासी बंद कर दी। विभाग द्वारा की गयी बड़ी कार्रवाई से गुस्साए वाहन स्वामियों ने इमलीघाट गेट में आड़े तिरछे ट्रैक्टर लगाकर निकासी बंद कर दी। वन निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएलएम महेश शर्मा ने कहा कि ओवर लोड माल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमवार को आरएम से वार्ता कर एक सप्ताह से प्रतिबंधित दिनों को कम कराने का प्रयास करेंगे। इधर, डीएलएम शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि इमलीघाट गेट में 539 वाहन रजिस्टर्ड हैं। जिनमें से 200 वाहनों पर एक दिन का प्रतिबंध पिछले दिनों लगाया गया था। वहीं, शीशमहल गेट पर वन निगम के स्वास्थ्य शिविर लगाने की सूचना न देने, स्वास्थ्य शिविर के नाम पर खानापूृर्ति को लेकर गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।