फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone pelting on houses in Nainital leaves people in fear

Nainital News: नैनीताल में मकानों पर पत्थरबाजी से दहशत के साए में लोग

Fri, 24 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on houses in Nainital leaves people in fear
नैनीताल। नगर में मकानों पर दस दिन से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यह कौन कर रहा है किसी को नहीं पता है। लोगों में दहशत है। बच्चों और परिवार की सुरक्षा के लिए लोग घरों के बाहर गश्त कर रहे हैं। पुलिस को जानकारी मामले की जानकारी है लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आया है। कुमाऊं आयुक्त से भी लोगों ने शिकायत की है जिसमें उन्होंने एसएसपी को कैमरों का परीक्षण करके आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तल्लीताल स्थित जिला पंचायत कार्यालय के पास रहने वाले राजेश चंदोला ने बताया कि रात होते ही घरों पर पत्थरों की बरसात होने लगती है। दस दिन से जिवाजी कॉटेज, जिला पंचायत भवन के समीप और रैमजे क्षेत्र में स्थित घरों में पत्थरबाजी की जा रही है। 13 जुलाई को थाने में शिकायत भी की गई थी लेकिन अब तक कोई पकड़ में नहीं आया है। निर्मल कुमार भट्ट ने बताया कि कई दिनों से रोजाना ऐसा हो रहा है। जिला पंचायत भवन और आवास के समीप लगातार पत्थरबाजी हो रही है। समझ नहीं आ रहा है ऐसा कोई क्यों कर रहा है। मामले में बीते बुधवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को भी शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जब तक कोई पकड़ में नहीं आता, हमारा घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चों-बड़ों सबको खतरा है। बता दें कि पत्थरबाजी के दौरान सुधीर भट्ट पुत्र महेंद्र चंद्र भट्ट घायल हो चुके हैं। मौके पर मौजूद पुलिस के दो सिपाहियों को भी पत्थर लगने से चोट आई थीं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कैमरों का परीक्षण कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- शिकायतों के आधार पर लगातार खोजबीन की जा रही है। अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश जारी है। हरपाल सिंह, कोतवाल, तल्लीताल
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed