फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone crusher operators announced to stop the purchase of RBM from today, there was panic among thousands of mining businessmen

स्टोन क्रेशर संचालको ने आज से आरबीएम की खरीद बंद करने का किया ऐलान, हजारों खनन व्यवसायियों में मची खलबली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Stone crusher operators announced to stop the purchase of RBM from today, there was panic among thousands of mining businessmen
लालकुआं। गौला और नंधौर के स्टोन क्रशर संचालकों ने तीन मई (आज) से उप खनिज की खरीद बंद करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। क्रशर संचालकों के निर्णय से खनन व्यवसायियों के समक्ष बेरोजगारी और आर्थिक तंगी का संकट आ गया है।
विज्ञापन

रामपुर रोड, हल्द्वानी, नंधौर और बरेली रोड के अधिकांश स्टोन क्रशर स्वामियों ने अपने बोर्ड में तीन मई से खनन सामग्री नहीं लेने का नोटिस चस्पा कर दिया है। स्टोन क्रशर संचालकों की ओर से अचानक लिए गए इस निर्णय से खनन व्यवसायी सकते में है। क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि मार्केट में रेता बजरी की डिमांड बहुत ही कम हो गई है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से ओवरलोड के नाम पर वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों से रेता बजरी लेने वाहन बहुत ही कम आ रहे हैं। सरकार द्वारा गौला नदी की रॉयल्टी के रेट अधिक करने तथा समतलीकरण की रॉयल्टी के रेट कम होने से भी इस क्षेत्र के स्टोन क्रशरों को नुकसान हो रहा है। चारों तरफ से गौला नदी से जुड़े स्टोन क्रशरों को चोट पहुंचने और मंदी का दौर आने से उन्हें खरीद बंद करनी पड़ रही है। अचानक खरीद बंद कर देने से खनन व्यवसायियों में खलबली मची है। उनका कहना है कि यदि क्रशरों ने निर्णय वापस नहीं लिया तो खनन व्यवसायी स्टोन क्रशरों के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed