फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stock of domestic gas cylinders runs out in Lalkuan, Bindukhatta, Haldu Chaud in haldwani

Uttarakhand: उत्तराखंड के इन इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर का स्टॉक खत्म, 18 हजार लोगों के सामने खड़ी परेशानी

Mon, 08 Jan 2024 01:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 08 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

हल्द्वानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक महीने से रसोई गैस की भारी किल्लत है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Stock of domestic gas cylinders runs out in Lalkuan, Bindukhatta, Haldu Chaud in haldwani
घरेलू गैस सिलिंडर के लिए परेशान उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक महीने से रसोई गैस की भारी किल्लत है। इससे क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गैस की आपूर्ति कर रही एजेंसी में अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने एजेंसी सीज कर दी थी जिसके बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को हल्द्वानी और नगला की एजेंसी से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


कारोबारी भुवन पांडे, रमेश गुप्ता का कहना है की अस्थायी एजेंसियां गैस आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उनका कहना है कि एजेंसियों को फोन करने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को सिलिंडर अधिक दामों पर खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत का कहना है कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इसके चलते रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक-दो दिन में समस्या सामान्य हो जाएगी और रसोई गैस की किल्लत को भी दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है भाकपा माले का एकमात्र लक्ष्य, केंद्र सरकार रौंद रही संविधान: राजा
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरा पड़ाव और नगला की एजेंसी को सौंपी जिम्मेदारी
लालकुआं स्थित सुरुचि इंडियन गैस एजेंसी से आपूर्ति वापस लेने के बाद पिछले एक महीने से विभाग ने गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जिम्मेदारी गोरापड़ाव की आशीर्वाद एजेंसी और नगला की राधे-राधे इंडियन गैस सर्विस को सौंपी है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा।

18000 उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ एक गाड़ी सिलिंडर
लालकुआं की सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी में करीब 18,000 उपभोक्ताओं के नाम दर्ज हैं जिसमें मोतीनगर, मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता के साथ ही लालकुआं शहर के गैस उपभोक्ता शामिल हैं। बताया गया कि इनके लिए सिर्फ एक वाहन में सिलिंडर भेजे जा रहे है जिससे कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed