{"_id":"659ba70075fa49ac7903d554","slug":"the-only-goal-of-cpi-ml-is-to-oust-bjp-from-power-in-uttarakhand-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है भाकपा माले का एकमात्र लक्ष्य, केंद्र सरकार रौंद रही संविधान: राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है भाकपा माले का एकमात्र लक्ष्य, केंद्र सरकार रौंद रही संविधान: राजा
Mon, 08 Jan 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:11 PM IST
सार
उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए भाकपा (माले) के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
भाकपा माले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं में माहौल गरमा गया है। हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक बरात घर में हुए भाकपा (माले) के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
भाकपा माले के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा ने कहा कि मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र को रौंदने वाली सरकार है। यह सरकार लोकतंत्र को जेब में रखकर संविधान को किनारे करने की नीति पर चल रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए पूरे देश में जन गोलबंदी हो रही है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Road Accident: नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, चार घायल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना आज का सबसे जरूरी कार्यभार है। ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने कहा, आरएसएस और भाजपा को हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष शब्द से एलर्जी रही है।
मोदी सरकार भारत की धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए हरसंभव तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। सीपीआई के राज्य सचिव जगदीश कुलियाल ने कहा कि वामपंथी एकता को मजबूत करके जनता में व्यापक अभियान चलाते हुए ही भाजपा की फासीवादी सरकार को पीछे धकेला जा सकता है।