फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State's development under BJP government: Bhatt

भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा विकास रू भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
State's development under BJP government: Bhatt
भीमताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भीमताल/भवाली/पहाड़पानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जलना, नीलपहाड़ी, पहाड़पानी, मज्यूली, धानाचूली, धारी, पदमपुरी, खुटानी और भीमताल में भाजपाइयों से संगठन की मजबूती पर जोर देने की अपील की।
विज्ञापन

भीमताल के डांठ में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। युवा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हो रहा है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने कहा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में भाजपा एक बार फिर भारी जीत दर्ज करेगी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि युवा सीएम और युवा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश का विकास होने के साथ ही युवाओं की उम्मीदें भी बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव जिताएंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, कमलेश कैड़ा, आशा रानी, प्रदीप जनोटी, मुकेश बोरा, पुष्कर मेहरा, दिनेश सांगुड़ी, नितिन राणा, पंकज उप्रेती, राजेश नेगी, शरद पांडे, कमला आर्या, बीना आर्या, पंकज जोशी, कमल जोशी, अनिल चनौतिया, हेमा पढालनी, गौतम मटियाली, रवि कुमार, आशु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भवाली में विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। भट्ट ने भवाली में भी कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए एकजुटता के साथ काम करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष हितेश साह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रकाश आर्य, भावना मेहरा, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, नंद किशोर पांडे, शिवांशु जोशी, कंचन साह, पवन भाकुनी, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।

पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाने की अपील
नैनीताल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नैनीताल में पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मंगलवार देर शाम राज्य अतिथि गृह में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दयाकिशन पोखरिया, गोपाल रावत, शांति मेहरा, अरविंद पडियार आदि मौजूद थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed