फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State my intention to employ every unemployed: Rawat

राज्य के हर बेरोजगार को रोजगार देना मेरा मकसद : रावत

Wed, 08 Feb 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो बिंदुखत्ता (नैनीताल)। Updated Wed, 08 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
State my intention to employ every unemployed: Rawat
हरीश रावत - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के हर बेरोजगार को रोजगार देना मेरा मकसद है। ‘कुछ भी करे कोई ताकत, मगर सबकी चाहत हरीश रावत’ का नारा जो उत्तराखंड की जनता ने दिया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन


चित्रकूट में हुई चुनावी जनसभा के दौरान सीएम हरीश रावत ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम रावत का 35 मिनट का संबोधन पूरी तरह जन भावनाओं पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि वे हर महिला में अपनी मां की सूरत देखते हैं।
विज्ञापन


रावत ने खुद को उत्तराखंड का सच्चा सेवक बताया। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश दुर्गापाल ने विकास की इबारत लिखने के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कहा कि जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र खनवाल, बलवंत बोरा, ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, नगर के चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बलवंत दानू आदि मौजूद थे।


बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए भरसक प्रयास होगा

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्र में मालिकाना हक के लिए नगरपालिका निर्माण के फैसले के लिए खुद को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि जनहित में एक प्रयोग किया था जिसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। इस पर उन्होंने रोल बैक कर लिया।

उन्होंने फैसले के लिए जनता से माफी मांगते हुए कहा कि अब बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed