फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Starting scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच शुरू 

Sat, 02 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 02 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति में मेवाड़ यूनिवर्सिटी में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच समाज कल्याण निदेशक ने उपनिदेशक को दी है। उपनिदेशक ने सभी समाज कल्याण अधिकारियों से दशमोत्तर छात्रवृत्ति में किए गए भुगतान का विवरण दो दिन में देने को कहा है। विवरण को क्रास चेक करने के लिए आईटी सेल से भी रिकार्ड मांगे गए हैं। उपनिदेशक का दावा है कि नैनीताल के 186 छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उत्तरकाशी के 27 बच्चों के भुगतान को लेकर असमंजस है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने छात्रवृत्ति हड़पने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए एक जालसाज को गिरफ्तार किया था। नैनीताल और उत्तरकाशी में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और कारपोरेशन बैंक गाजियाबाद के प्रबंधक समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने बताया कि मामले की जांच उपनिदेशक समाज कल्याण जीआर नौटियाल को दी गई है। नौटियाल ने बताया कि विभिन्न प्रांतों में रहकर पढ़ाई करने वाले राज्य के छात्रों को उक्त योजना का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


ये लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल के 186 छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उत्तरकाशी में आनलाइन भुगतान का ब्योरा नहीं दिखाई पड़ रहा है मगर जानकारी मिल रही है कि भुगतान हो चुका है। उत्तरकाशी को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है। कहा कि 13 जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों से उक्त योजना के तहत दी गई धनराशि वितरण का विवरण मांगा गया है। आईटी सेल से मिलने वाले विवरण से क्रास चेक भी किया जाएगा। सभी को दो दिन के भीतर विवरण देने को कहा गया है। नौटियाल ने बताया कि सोमवार तक जांच पूरी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed