फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New tourist destinations to be developed to attract tourists: Bagauli

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए पर्यटन स्थलों को किया जाएगा विकसित : बगौली

Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
New tourist destinations to be developed to attract tourists: Bagauli
नैनीताल। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सलाहकार सुभाष बगौली ने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन को नई गति देने और देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लगातार नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर उन्हें विकसित कर रही है। राज्य सरकार का मुख्य फोकस नए पर्यटन गंतव्यों का विकास करना है ताकि पर्यटकों को नए अनुभव मिल सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार व निवेश को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सलाहकार बगौली ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं के कई अनछुए पौराणिक व ऐतिहासिक स्थलों को चिह्नित कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। सरकार ने नए और स्थापित गंतव्यों के लिए बजट स्वीकृत किया है जिसमें महासू देवता हनोल टूरिज्म प्लान के लिए लगभग 98.80 करोड़ रुपये, माणा गांव डेस्टिनेशन प्लान के लिए 56.26 करोड़ रुपये और श्री जागेश्वर धाम मास्टर प्लान के लिए 55.57 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत पिथौरागढ़ के ग्रामीण पर्यटन क्षेत्रों और चंपावत के खूबसूरत टी-गार्डन क्षेत्रों को नए आकर्षण के रूप में निखारा जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि वाइब्रेंट विलेज मास्टर प्लान के जरिए सीमांत गांवों को होम-स्टे और पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर नए डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाई जाए, जिससे पर्यटकों की आमद बढ़े और पहाड़ों से पलायन रुक सके।
विज्ञापन

इससे पूर्व भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने उन्हें राम दरबार का चित्र भेंट किया। कार्यक्रम में मोहित लाल शाह, कमल जोशी और गौरव हार्पर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed