फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Health Department on alert regarding swine flu.

Nainital News: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Health Department on alert regarding swine flu.
नैनीताल। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इन दिनों वीकेंड पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में एहतियात बरती जा रही है। सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से भी लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतने की अपील की। वहीं बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक श्वसन संबंधी संक्रमण है। बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता बरतने और स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed