फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP saw arrangements in Kotwali

कोतवाली में एसएसपी ने व्यवस्थाएं देखीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
SSP saw arrangements in Kotwali
नैनीताल। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन फील्ड में सक्रिय नजर आईं। कोतवाली का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने मातहतों से शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

एसएसपी ने रविवार सुबह नगर का भ्रमण करने के बाद मल्लीताल कोतवाली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में बैरक और मैस का निरीक्षण भी किया। एसएसपी ने कोतवाली परिसर में सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कोतवाल अशोक कुमार सिंह से वार्ता कर शहर की समस्याओं के बारे में जाना। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पार्किंग की सीमित व्यवस्था होने के कारण वीकेंड और सीजन में ट्रैफिक की समस्या होती है।
विज्ञापन

इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसएसपी प्रियदर्शनी ने बताया कि फिलहाल व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया जा रहा है। जल्द ही वह समस्याओं को जानने के लिए बैठक करेंगी। कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही धरातल पर काम किया जाएगा। यहां एसएसपी पीआरओ प्रमोद पाठक, एसएसआई कश्मीर सिंह, एसआई हरीश सिंह, कांस्टेबल साहिद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed