फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Speeding car hits three people

Nainital News: तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर

Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 18 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits three people
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में रानीखेत रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार आल्टो कार चालक ने बच्चे सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोगों ने सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


रानीखेत रोड बस अड्डे के सामने अमित चंद्र सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार रात सिद्धार्थ नेगी और परविंदर सड़क किनारे खड़े होकर सब्जी ले रहे थे। इतने में तेज रफ्तार कार ने सब्जी के ठेले के साथ ही अमित चंद्र, परविंदर और सिद्धार्थ को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया जो नशे में धुत बताया जा रहा था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed