फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Space allotted to 121 food traders in Nainital

Nainital News: नैनीताल में 121 फड़ कारोबारियों को जगह आवंटित

Fri, 05 Jan 2024 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Space allotted to 121 food traders in Nainital
नैनीताल में वेंडर जोन की बैठक में मौजूद प्रशासक केएन गोस्वामी व अन्य अधिकारी।
नैनीताल। टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की वेंडर जोन को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 121 फड़ कारोबारियों को चार स्थान अलॉट किए गए। इन स्थानों पर बिजली, पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपसमिति का गठन किया गया। हालांकि कई फड़ कारोबारियों ने नए स्थानों पर ऐतजरात जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया और चले गए। हालांकि सदस्यों के सुझाए गए अन्य स्थानों पर उपसमिति जांच करेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में प्रशासक केएन गोस्वामी ने वेंडर्स को पूर्व निर्धारित स्थानों पर लॉटरी के आधार पर हुए स्थान आवंटन को सार्वजनिक करने को कहा। इस दौरान बारापत्थर शौचालय के पास 33, चेक पोस्ट के पास 26, किलबरी 43 और तल्लीताल में 19 वेंडरों के लिए जगह आवंटित की । इस दौरान फड़ संगठन प्रतिनिधि जमीर अहमद, दीवान सिंह, केसी राम ने वहां जाने से इनकार किया और वॉकआउट किया। तल्लीताल व्पापार मंडल ने भी तल्लीताल वेडिंग जोन का विरोध किया। बताया कि चिह्नित चार स्थानों पर मार्च से वेंडर अपना कारोबार करेंगे। बैठक में ईओ पूजा, एसडीएम प्रमोद कुमार, ईओ राहुल आनंद, ओएस शिवराज नेगी, डीएस मेहरा, जीतेंद्र राणा समेत वेंडर कमेटी सदस्य व फड़ कारोबारी रहे।
विज्ञापन




दुकान आवंटन के बावजूद फड़ लगाने के आरोप

बैठक में वेंडर सदस्यों ने कहा कि बीते लगभग एक दशक से संबंधित बैठक हो रही हैं। तल्लीताल लेकब्रिज बाईपास समेत विभिन्न स्थानों पर दुकान आवंटन के बावजूद फड़ कारोबारी पंत पार्क में ही काबिज हैं। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूर्व में दुकान आवंटन के बावजूद कारोबारी उस दुकान को किराये पर लगाकर फिर फड़ लगा रहे हैं। एक परिवार के पांच से अधिक फड़ लग रहे हैं। पालिका कर्मियों के परिजनों तक के फड़ हैं। पालिका वाहन से फड़ करोबारियों का सामान और सिलिंडर ढोए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पालिका के प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया पालिका स्तर पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बैठक में उठाए बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी। स्थान आवंटन पर फड़ कारोबारी से शपथ पत्र लिया जाएगा। फड़ आंवटन के बाद भी दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed