फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Son killed his mother by strangling in Haldwani, life was troubled by hearing the taunts of unemployment

हल्द्वानी में बेटे ने गला रेतकर मां को मार डाला, बेरोजगारी के ताने सुनने से परेशान होकर ली जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Son killed his mother by strangling in Haldwani, life was troubled by hearing the taunts of unemployment
हल्द्वानी करायल जौलाशाल में बृद्धा हीरा देवी का हुआ मर्डर,बृद्धा हीरा देवी की फाइल फोटो। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बेरोजगार होने के ताने सुनने से परेशान एक बेटे ने अपनी मां की गला रेतकर जान ले ली। लोअर में लगे खून के आधार पर पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया तो उसने चाकू से मार डालने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात करायल जौलासाल में शनिवार की रात हुई। रिटायर ऑनरेरी कैप्टन राजेंद्र सिंह शाही की बड़ी बेटी ममता ने बताया कि रात आठ बजे उसने दोनों भाइयों रविंद्र सिंह शाही और राहुल सिंह शाही के साथ अपनी मां 65 वर्षीय हीरा देवी को खाना खिलाया था। रात दस बजे उसने मां को दवा खिलाई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में बैठकर टीवी देखने लगी। देर रात एक बजे चैनल खुलने की आवाज सुनाई दी। उस समय भाई राहुल बाहर टहल रहा था। भाई ने चैनल के गेट की चाबी मांगी लेकिन उसने कहा कि चाबी उसके पास नहीं है।
विज्ञापन

ममता के अनुसार सुबह उठकर उसने मां के लिए चार बादाम छीले और जगाने के लिए आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर उसने मां के मुंह से चादर हटाई तो खून देखकर वह दंग रह गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग भी आ गए। सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। हालांकि, छोटी बेटी अंजलि का आरोप था कि बड़ी बहन ममता मां को नींद की दवा देती है। पूछताछ के लिए रविंद्र सिंह शाही और राहुल उर्फ राजा शाही को पकड़कर पुलिस थाने ले गई और बेटी मंजू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राहुल के लोअर पर पड़े खून के छींटे से पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर राहुल टूट गया। उसने बताया कि मां की हत्या के बाद उसने शर्ट बदल दी थी लेकिन लोअप बदलना भूल गया था। हत्या के बाद सुबह से ही वह आराम से टहल रहा था। उसने कहा कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक कलह से वह परेशान था। ऊपर से मां तंज कसती थी कि वह कुछ काम नहीं करता है। सिर्फ घूमता रहता है। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed