फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Some gave up possession, some asked for time

Nainital News: कुछ ने छोड़ा कब्जा, कुछ ने मांगा समय

Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 22 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Some gave up possession, some asked for time
रामनगर। सड़क किनारे बसे लोगों को हटाने की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। शनिवार को प्रशासनिक टीम ने लोगों को कब्जा खुद ही हटा लेने को कहा था। रविवार को कुछ लोगों ने स्वयं ही सामान हटाना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग बरसात तक समय मांगने के लिए सोमवार को एसडीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास लोनिवि की सड़क किनारे कई लोग अतिक्रमण कर बसे हुए हैं। लोनिवि ने पांच जुलाई को 15 दिन का समय देते हुए अवैध कब्जे हटाने को कहा था। शनिवार को समय सीमा पूरी होने के बाद तहसीलदार कुलदीप पांडेय सहित लोनिवि के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटने को कहा था। रविवार को कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाते हुए अपना सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का किया विरोध
रविवार को अतिक्रमणकारियों को लगा कि प्रशासन की टीम ने उन्हें हटाने आ रही है। इसको लेकर कुछ लोगों ने मंडी समिति का गेट बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने लोगों को समझाया। वहीं तहसीलदार से फोन पर वार्ता की। सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में एसडीएम से मिलेंगे और बरसात तक का समय देने के साथ ही विस्थापन करने की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed