फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Socking cobra entered in century, stirred up

शताब्दी में घुसा किंग कोबरा, मचा हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Socking cobra entered in century, stirred up
Socking cobra entered in century, stirred up - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब 10 फुट लंबा किंग कोबरा घुस गया, जो प्लेटफार्म से रेंगता हुआ शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे घुस गया। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किंग कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि आरपीएफ थाने के सामने दोपहर करीब 1:15 बजे किंग कोबरा दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म से रेंगते हुए किंग कोबरा पटरी पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के नीचे घुस गया। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस में जाने वाले यात्रियों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन

शताब्दी के नीचे घुसे किंग कोबरा के रेस्क्यू में वन विभाग की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। अपरान्ह 3:10 बजे गौला रेंज के दयाकिशन हर्बोला, आशुतोष आर्या, त्रिलोक सिंह रावत ने किंग कोबरा पर नियंत्रण पाया। शताब्दी एक्सप्रेस अपने तय समय अपरान्ह 3:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई तो रेलवे स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed