फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smugglers arrested with the skins and bones of two leopards.

Nainital News: दो तेंदुओं की खाल और हड्डियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smugglers arrested with the skins and bones of two leopards.
नैनीताल। वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़ करने में वन विभाग और उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने दो तेंदुओं की खाल और भारी मात्रा में हड्डियों के साथ पंगोट रोड से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर डीएफओ आकाश गंगवार व एसडीओ ममता चंद के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर पंगोट रोड पर गश्त की। इस दौरान पंगोट रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज से 300 मीटर आगे सड़क किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति टीम को दिखाई दिया। टीम को देख वह व्यक्ति बचने की कोशिश करने लगा तो टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास कट्टे में दो तेंदुओं की खाल व हड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि वह तस्करी के लिए तेंदुए की खाल व हड्डियां ले जा रहा था। टीम ने तस्कर कपकोट, बागेश्वर निवासी महेश सिंह कपकोटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बरामद तेंदुए की खाल और हड्डियों के लगभग छह माह पुराने होने की संभावना जताई जा रही है। बताया कि वन विभाग को लंबे समय से बागेश्वर क्षेत्र से वन्यजीव अंगों की तस्करी की सूचनाएं मिल रहीं थीं जिस पर गोपनीय रूप से टीम को लगाया गया था।
बताया कि आरोपी खालों को किसी बाहरी पार्टी को बेचने के लिए नैनीताल पहुंचा था। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त है। दो तेंदुओं की खाल व हड्डियों के लिए शिकार कब, कहां और किस जंगल क्षेत्र में किया गया, इसकी पूछताछ की जा रही है।
बताया कि तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची एक में शामिल संरक्षित प्रजाति है। इसका शिकार और अवैध व्यापार गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ नगरपालिका फॉरेस्ट रेंज नैनीताल में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया कि अभियुक्त को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान वन क्षेत्राधिकारी नगरपालिका रेंज ललित मोहन कार्की, वन क्षेत्राधिकारी जू आनंद लाल, वन दरोगा विमला नगरकोटी, सौरभ, वन आरक्षी राजेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद सिंह समेत नैना और नगर पालिका रेंज की टीम शामिल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed