फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six NCC cadets will appear at the Republic Day parade parade in Delhi

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की राजपथ परेड में दिखेंगे एनसीसी के छह कैडेट

Wed, 08 Jan 2020 10:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Six NCC cadets will appear at the Republic Day parade parade in Delhi
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड के लिए चयनित एनसीसी कैडेट की उत्तराखंड की टीम

राजपथ पर एनसीसी कैडेटों द्वारा हर साल दिखाई जाने वाली अपनी दमदार उपस्थिति को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड की टीम पूरे जोश के साथ दिल्ली कैंट स्थित परेड मैदान पर मेहनत कर रही है। एनसीसी 78 वाहिनी यूके हल्द्वानी से 6 कैडेट्स ने अपनी जगह इस शिविर में बनाने में सफ लता हासिल की है जिसमें राजपथ की परेड, प्रधानमंत्री रैली के अलावा गार्ड ऑफ ऑनर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में शामिल है।

विज्ञापन


सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी अधिकारी बीबी जोशी ने शिविर स्थल पर पहुंचकर 78 वाहिनी यूके के कैडेट्स समेत उत्तराखंड निदेशालय की पूरी टीम से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें सर्वोत्तम प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी तक सीनियर डिवीजन की 15 महिला कैडेट्स व 9 पुरुष कैडेट्स को राजपथ की परेड के लिए अंतिम रूप से चुना जा चुका है, इसमें 4 कैडेट्स प्रधानमंत्री रैली व गार्ड ऑफ ऑनर के लिए चुने गए कैडेट्स भी शामिल हैं। शिविर में 78 वाहिनी यूके के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तम प्रस्तुति दी है। उत्तराखंड निदेशालय की टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी 29 वाहिनी देहरादून को दी गयी है। इस बार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का आर्मी बैंड भी निदेशालय की टीम का हिस्सा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी अधिकारी मेजर प्रदीप सिंह, विभा सिंह कैडेट्स को शिविर में उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश से एनसीसी के लाखों कैडेट्स हर निदेशालय से 100 के करीब कैडेट को ही यह अवसर मिल पाता है जिसके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से निकलने के बाद ही अपने स्कूल से राजपथ दिल्ली तक का सफर तय होता है।


स्कूल के एनसीसी के ग्रुप कमांडर थर्ड ऑफि सर जोशी ने बताया कि सिंथिया स्कूल के कैडेट्स ने 78 वाहिनी में अपने अनुशासन के द्वारा एक अलग पहचान बनाई है। यूके 78 वाहिनी एनसीसी हल्द्वानी से चुने गए कुल 6 कैडेट्स में सिंथिया की एक कैडेट ऐश्वर्या रौतेला समेत एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से संदीप कोरंगा, सुमित शर्मा, नानक सिंह, प्रियंका सामंत तथा महर्षि स्कूल हल्द्वानी की दृष्टि अरोरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed