फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six Covid positive patients died in STH

एसटीएच में कोविड पॉजिटिव छह मरीजों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six Covid positive patients died in STH
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव छह मरीजों की मौत हो गई। एसटीएच में 262 कोविड पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जबकि 28 को आइसोलेशन में रखा गया है। 105 मरीजों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गदरपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 30 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज के साथ ही ब्लड प्रेशर और निमोनिया की दिक्कत थी। चंपावत निवासी 17 वर्षीय युवती को निमोनिया के साथ एनीमिया की दिक्कत थी साथ ही प्लेटलेट्स भी कम थी और सेप्टीसीमिया भी था। मरीज को दो सितंबर को भर्ती कराया गया था। नानकमत्ता निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को 31 अगस्त को भर्ती कराया गया था। मरीज को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के साथ पोटेशियम भी कम था। मरीज को आईसीयू में रखा गया था। रामनगर निवासी 82 बुजुर्ग को आज दोपहर पौने तीन बजे एसटीएच लाया गया था और शाम पौने छह बजे मौत हो गई। मरीज को फालिश के साथ ही बेहोशी की हालत में लाया गया था। कुसुमखेड़ा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को 31 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

डॉ. जोशी ने बताया कि नैनीताल धोबीघाट निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को 29 अगस्त को भर्ती कराया गया था। उसे डायबिटीज, निमोनिया, सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed