{"_id":"619ab9ab45591a7a382b878a","slug":"sir-everything-is-going-well-if-i-tell-wrong-then-i-will-not-treat-ramnagar-news-hld4452744197","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे
विज्ञापन
रामनगर अस्पताल में मरीजों से जानकारी लेते स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने एक मरीज से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है। मरीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे। यह बात सुनकर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोग हैरान हो गए।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग रविवार सुबह 11 बजे रामनगर अस्पताल पहुंचे। मंत्री अस्पताल के सभी वार्डों में गए और मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वहां भर्ती एक मरीज से पूछा, इलाज सही मिल रहा है। इस पर मरीज ने कहा कि साहब सब ठीक है, गलत बताऊंगा तो अस्पताल वाले इलाज नहीं करेंगे। साफ था कि अस्पताल में मिल रहे इलाज से मरीज संतुष्ट नहीं था।
मेरे साथ भी सही व्यवहार नहीं हुआ : विधायक बिष्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में भाजपाई भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि एक बार वह ईसीजी कराने पहुंचे, तब अस्पताल में उनके परिचित डॉक्टर नहीं थे। वह खुद ही ईसीजी रूम में पहुंच गए तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया। उसके बाद सीएमएस डॉ. मणिभूषण पंत मिले और उन्होंने ईसीजी करवाया। कहा कि जब विधायक के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो फिर आम जनता के साथ कैसा होता होगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। कहा कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमएस बीडी पांडे अस्पताल डॉ. केएस धामी, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, सीएमएस रामनगर डॉ. मणिभूषण पंत, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मनमोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, गणेश रावत, पूरन नैनवाल, कपिल रावत आदि मौजूद रहे।
जाम में फंसा मंत्री का काफिला
रामनगर अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री का काफिला डिग्री कॉलेज से होता हुए रानीखेत रोड पर पहुंचा तो जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक मंत्री का काफिला जाम में फंसा रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और मंत्री का काफिला रवाना हुआ।