फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Singer Neha Kakkar stuck in jam, fans surrounded

जाम में फंसी गायिका नेहा कक्कड़, प्रशंसकों ने घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Singer Neha Kakkar stuck in jam, fans surrounded
नैनीताल। बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ परिवार के साथ निजी दौरे पर नैनीताल पहुंची हैं। शुक्रवार दोपहर बाद वह मल्लीताल क्षेत्र में लगे जाम में फंस गई। इस दौरान उनके प्रशंसकों की भीड़ भी लग गई। पुलिस ने किसी तरह उन्हें जाम से निकालकर होटल रवाना कराया। नेहा ने माल रोड में पैदल भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा।
विज्ञापन

नगर के होटल नैनी रिट्रीट में पहुंचने पर होटल कर्मियों ने कुमाऊंनी परंपरा के अनुसार गायिका नेहा और उनके परिवार का स्वागत किया। शुक्रवार दोपहर बाद नेहा परिवार के साथ होटल से निकली और माल रोड में घूमने के बाद लौटते समय उनकी कार कोतवाली के पास जाम में फंस गई। जाम में फंसी कार के आसपास मौजूद लोगों और सैलानियों ने कार में सवार नेहा कक्कड़ को पहचान लिया। इस बीच कार के आसपास प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान नेहा ने अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार कर उनके साथ सेल्फी भी ली। कोतवाली के पास मौजूद पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से नेहा को कोतवाली ले गए। कोतवाली में भी पुलिस के जवानों ने नेहा के साथ सेल्फी ली और कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें होटल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

आज परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन
होटल नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि नेहा और उनका परिवार अगले तीन दिन तक नैनीताल में रहेगा। उनके साथ पति रोहन प्रीत, भाई टोनी कक्कड़, माता पिता और अन्य लोग हैं। महाप्रबंधक जीना ने बताया कि शनिवार को होटल में नेहा को पहाड़ी व्यंजन जैसे आलू के गुटके, पहाड़ी ककड़ी का जायकेदार रायता, मंडुवे की रोटी और झिंगुरे की खीर परोसी जाएगी। होटल प्रबंधन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed