{"_id":"57e4246b4f1c1bb770a83530","slug":"simmer-in-the-circle-rates-lalkuan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट को लेकर लालकुआं में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट को लेकर लालकुआं में उबाल
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए सर्किल रेट को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। सर्किल रेट के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस, भाजपा, व्यापार मंडल समेत तमाम लोगों ने श्रम मंत्री के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नए सर्किल रेट के अनुसार मालिकाना हक लेना आम लोगों को भारी पड़ रहा है। यह सरकार की सोची समझी साजिश है। उन्होंने सर्किल रेट घटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन कैलाश पंत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन
बाद में तहसीलदार मोहन बिष्ट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता चौधरी सर्वदमन सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री नारायण सिंह बिष्ट, पवन चौधरी, पूरन रजवार, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, अरुण प्रकाश, बॉबी संभल, आरके सेतिया, दीवान सिंह बिष्ट, गोपी गर्ग, प्रेमनाथ पंडित आदि थे।