फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Signature campaign launched against crime against women

Nainital News: महिला अपराध के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched against crime against women
हल्द्वानी। कोलकाता में रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ ऑल इंडिया वूमेन एस कांफ्रेंस ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान अध्यक्ष छाया सक्सेना ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि देश में महिलाओं और छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। यहां उपाध्यक्ष हेमा नेगी, नीरज बोरा, सचिव गीता, कोषाध्यक्ष कामिनी पाल, पुष्पा नेगी, सीमा अग्रवाल, डॉ. रितू मित्तल, डॉ. कमला पंत, रत्ना श्रीवास्तव, शशि वर्मा, मंजू पांडे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, बढ़ते महिला अपराध के मामलों में छात्र-छात्राओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने ऐसे लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में यतिन पांडे, भूमिका लटवाल, रुचि मनराल, ज्योति दानू, हर्ष शर्मा, निश्चय शर्मा, हर्षित भारती आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed