फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Siege bike theft parked in Kotwali

कोतवाली में खड़ी सीज बाइक चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Siege bike theft parked in Kotwali
हल्द्वानी। शहर की सुरक्षा का जिम्मा संभाले पुलिस की नाक के नीचे से ही एक व्यक्ति सीज बाइक उठा ले गया। हर समय पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के बावजूद इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। हद तो यह है कि चोरी के आठ माह बाद पुलिस को सुध आई। आनन-फानन पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर में आए दिन वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हैरत तो यह है कि कोतवाली परिसर में खड़ी सीज बाइक ही चोरी हो गई और पता चला आठ माह के बाद। इस पर खलबली मच गई और बाइक की तलाश में सीसीटीवी खंगाले जाने लगे। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गायब हुई बाइक अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति की है जिसे 25 दिसंबर 2021 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। समय-समय पर कोतवाली में खड़ी बाइकों का मिलान किया जाता है। बृहस्पतिवार की सुबह मालखाना हेड मोहर्रिर ने जब गाड़ियों का मिलान किया तो वहां खड़ी यूके 06 आर-6792 नंबर की यामाहा एफजेड बाइक गायब मिली।
विज्ञापन

मालखाना हेड मोहर्रिर मो. आकिल सिद्दीकी की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छानबीन की गई। इसके बाद अल्मोड़ा के भनौरी तहसील निवासी महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे बाइक भी बरामद कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसके भाई की थी। 25 दिसंबर को वह बाइक से हल्द्वानी आया था। नशे में बाइक चलाने पर पुलिस ने सीज कर दी थी। घटना के तीन दिन बाद वह दूसरी चाबी लगाकर बाइक उठा ले गया था। पुलिस ने महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed