फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shivratri in Bheemtal

साज सज्जा और भजन संध्या से गूंजेगा छोटा कैलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shivratri in Bheemtal
भीमताल। भगवान शिव के धाम के नाम से प्रसिद्ध छोटा कैलाश पर इस बार शिवरात्रि के अवसरों पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि भीमताल स्थित छोटा कैलाश में हर साल शिवरात्रि पर्व पर लाखों भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि एक मार्च को होने वाली शिवरात्रि मेले के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। चनौतिया ने बताया कि 28 फरवरी की शाम से छोटा कैलाश में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही मंदिर को फूल- मालाओं से सजाया जाएगा। मंदिर में अस्थायी रूप से पानी की व्यवस्था की जाएगी साथ ही मंदिर में दो शौचालयों का निर्माण किया गया है। चनौतिया ने बताया कि कलश यात्रा और भगवान शिव जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही पार्वती कुंड में भी पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया करेंगी। मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। चनौतिया ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। सड़कों को भी ठीक कराया जाएगा। बुधवार को विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed